Gold ATM:सोने के पुराने गहने बेचने के लिए हम सभी ज्वैलर्स का रुख करते हैं। ज्वैलर्स अपनी मर्जी के अनुसार पुराने सोने में कटौती कर पैसा देता है। जानकारी के अभाव में हम बोल नहीं पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए चीन ने बड़ा कदम उठाया है। चीन ने शंघाई में Gold ATM लगाया है। इस एटीएम में सोने के गहने को आसानी से बेचा सकता है। सोना बेचने के करीब 30 मिनट के अंदर सीधे अकाउंट में पैसा आ जाएगा। एटीएम की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें फर्जीवाड़ा का कोई चांस नहीं होगा। आइए जानते हैं कि कैसे यह मशीन काम कर रहा है।
क्या स्वीकार करता है:
– सोने के गहने, सिक्के, या बिस्किट
– न्यूनतम वजन: 3 ग्राम
– न्यूनतम शुद्धता: 50%
जांच प्रक्रिया:
– मशीन सोने को 1,200°C पर पिघलाती है
– उन्नत सेंसर तकनीक से शुद्धता और वजन की जांच
मूल्य निर्धारण:
– शंघाई गोल्ड एक्सचेंज के ताज़ा रेट के आधार पर
– प्रोसेसिंग शुल्क काटकर शेष राशि का भुगतान
भुगतान तरीका:
– सीधा बैंक ट्रांसफर, कोई आईडी या दस्तावेज आवश्यक नहीं
समय:
– पूरी प्रक्रिया मात्र 30 मिनट में पूरी
मिली जानकारी के अनुसार, शेन्जेन स्थित किंगहुड ग्रुप द्वारा गोल्ड-टू-कैश मशीन बनाया गया है, जिसे अब शंघाई में चालू किया गया है। इस एटीएम मशीन का काम करने का तरीका बेहद आसान और तकनीकी रूप से उन्नत है। इसमें यूजर्स को अपने सोने के गहने, सिक्के या बिस्किट मशीन में जमा करना होगा। बस यह ध्यान रखना होगा कि सोने का वजन 3 ग्राम से अधिक और शुद्धता 50% से ऊपर हो।
इसके बाद एटीएम मशीन उस सोने को लगभग 1,200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके पिघलाएगा। इसके बाद हाई-प्रिसिशन सेंसर उसकी शुद्धता और वजन की जांच करेगा। फिर मशीन शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से जुड़े नवीनतम रेट से सोने का मूल्य तय करेगा और प्रोसेसिंग फीस घटाएगा। इसके बाद शेष राशि को सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सबसे खास बात ये है कि यह पूरा प्रोसेस पूरी तरह ऑटोमेटेड है और सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा। इसके लिए ना कोई आईडी की ना ही कोई दस्तावेज की जरूरत होगी।
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
12 मिनट पहलेकॉपी लिंकवेटरन एक्ट्रेस मुमताज और यश चोपड़ा फिल्म 'आदमी और इंसान' में साथ…
Hindi NewsBusinessBusiness News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel, Amul Milkनई दिल्ली9 मिनट पहलेकॉपी…
नई दिल्ली9 मिनट पहलेकॉपी लिंकफोटो सितंबर 2023 की है, जब महिला आरक्षण बिल पास होने…
चेन्नई1 मिनट पहलेकॉपी लिंकIPL-18 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स…
Hindi NewsJeevan mantraJyotishAaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (1 May…
1 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारीकॉपी लिंकअजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड-2’ एक मई को…