Categories: मनोरंजन

Tiger Shroff’s life is in danger! | टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा!: मुंबई पुलिस को कॉल कर बोला शख्स- एक्टर को मारने के लिए मिले 2 लाख; गिरफ्तारी के बाद बताया सच

44 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

एक्टर टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस को ऐसी खबर मिली थी। दरअसल, पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स ने कॉल करके बताया कि उसे एक्टर को मारने के लिए दो लाख रुपए की सुपारी मिली है।

खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि फोन पर दी गई सूचना फर्जी थी।

आरोपी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने खार पुलिस स्टेशन में कॉल करके पुलिस को बताया था कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग टाइगर को मारना चाहता हैं। कंपनी ने उसे टाइगर को मारने के लिए दो लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी खबर फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है और ज्यादा जानकारी के लिए जांच कर रही है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

पूरी घटनाक्रम पर बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस निमित गोयल ने बताया कि पुलिस को सोमवार को कॉल आई थी। खबर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है और वेरिफिकेशन में खबर झूठी निकली है।

इस पूरी घटना पर टाइगर या उनकी फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। एक्टर की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बागी-4 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को थियेटर में आ जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलमान के लिए ये मैसेज वडोदरा के पास स्थित गांव से भेजा गया था।

मैसेज भेजने वाले शख्स ने 14 अप्रैल को मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के ऑफिशियल वॉट्सएप नंबर पर मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे और उनकी कार को बम से उड़ा देंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

संदीप शर्मा के जज्बे को सलाम… टूट गई उंगली, फिर भी की गेंदबाजी, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया ‘बहादुर’ का VIDEO

Sandeep Sharma: आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से…

27 minutes ago

शिखर धवन के साथ सोफी शाइन ने कंफर्म किया रिश्ता! Instagram पर दी जानकारी

क्रिकेट मैदान पर लंबे लंबे शॉट खेलने वाले शिखर धवन इन दिनों क्रिकेट नहीं बल्कि…

44 minutes ago

Dharamsala Punjab Kings Team Reach News Update | धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम: 4 को लखनऊ सुपर जायंट्स से मैच, बारिश के आसार, पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी – Dharamshala News

पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंची। पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंची। टीम…

52 minutes ago