has trump now taken a big u turn on the ukraine peace deal

newswire

रूस के इस कदम के बाद अमेरिका और पश्चिमी देश मॉस्को के खिलाफ हो गए। रूस पर प्रतिबंध लगाए गए और उसे जी-8 से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। रूस को इंटरनेशनल लेवल पर अलग थलग करने की पूरी कोशिश की गई। इसी घटना के बीच रूस और चीन के बीच नो लिमिट पार्टनरशिप की शुरुआत हुई और वेस्ट का रूस पर शिकंजा कसता चला गया।

एक ऐसी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसने पूरी दुनिया की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका 2014 से क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बताता आया है। अब उसी क्रीमिया को रूस का इंटरनल टैरेटरी यानी आतंरिक हिस्सा मानने जा रा है। ये कोई अफवाह नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव में इसे शांति समझौते का अहम हिस्सा बताया गया है। यानी यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका अब रूस के इस दावे को मान्यता देने के लिए राजी है। 

मार्च 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसे सबसे आसान आक्रमण भी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यूक्रेन ने बगैर जंग लड़े ही क्रीमिया दे दिया था और रूसी सैनिकों ने भी रातों-रात ही इस द्वीप पर कब्जा कर लिया था। इसके आठ साल बाद 2022 में पुतिन ने यूक्रेन के दो पूर्वी क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी। यह भी घोषणा की है कि वह इन क्षेत्रों में यूक्रेन के सैन्य आक्रमण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। 

रूस के इस कदम के बाद अमेरिका और पश्चिमी देश मॉस्को के खिलाफ हो गए। रूस पर प्रतिबंध लगाए गए और उसे जी-8 से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। रूस को इंटरनेशनल लेवल पर अलग थलग करने की पूरी कोशिश की गई। इसी घटना के बीच रूस और चीन के बीच नो लिमिट पार्टनरशिप की शुरुआत हुई और वेस्ट का रूस पर शिकंजा कसता चला गया। लेकिन अब 2025 में अमेरिका का ये यू-टर्न दुनिया को हैरान कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन यूक्रेन पर रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए एक व्यापक समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने पर विचार कर रहा है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने किसी भी प्रतिबद्धता से इनकार किया, इस बात पर जोर देते हुए कि प्रशासन मीडिया के माध्यम से बातचीत नहीं करेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने पहले सुझाव दिया था कि युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन को क्षेत्रीय रियायतें देने की आवश्यकता हो सकती है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को स्वीकार किया, लेकिन तर्क दिया कि किसी तरह का समझौता आवश्यक हो सकता है। हालाँकि, कीव ने लगातार किसी भी क्षेत्रीय नुकसान को अस्वीकार किया है, और यूरोपीय सहयोगी संभवतः अमेरिकी नीति में इस तरह के बदलाव का विरोध करेंगे।

अन्य न्यूज़

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

India-Pakistan Tension LIVE Updates: सीमा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई सेना, चीन से मिला SH-15 होवित्जर, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात

India-Pakistan Tension LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही पाकिस्तान ने…

49 minutes ago

पाकिस्तानी आर्मी पर फर्जी बयान को लेकर हानिया आमिर ने तोड़ी चप्पी, आंतकियों पर कहे दो टूक- ‘बिना सबूत के…’

Last Updated:May 02, 2025, 00:05 ISTभारत में इंस्टाग्राम प्रोफाइल बैन होने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस…

1 hour ago

Pakistan Fear Envoy Urges Donald Trump Lahore Karachi Airspace Close Shut Down Madrasas Tremble Of India Revenge Action Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack Update: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

यूट्यूब पर शेयर मार्केट का ज्ञान बांटने वालों पर चला सेबी का डंडा! 70 लाख का फाइन, ट्रेडिंग बैन

Last Updated:May 01, 2025, 23:56 ISTमार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI)…

2 hours ago