'इस जन्म में बीजेपी बंगाल में सफल नहीं हो सकती', मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच पप्पू यादव का बड़ा दावा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस जन्म में बीजेपी बंगाल में सफल नहीं हो सकती। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ममता बनर्जी को चुनौती नहीं दे सकती। यादव ने अपना हमला जारी रखते हुए यह भी कहा कि भाजपा भारत में कभी भी अकेले चुनाव नहीं जीत सकती। वे किसी के कंधे पर बंदूक रखकर ही जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा सरकार नहीं बनाएगी, वहां वह राष्ट्रपति शासन के तहत शासन करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: ‘जल्द ही लोग ममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगे…’, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बंगाला CM पर आग-बबूला हुए धामी

आपको बता दें कि बंगाल में सियासत जबरदस्त तरीके से तेज है। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर भाजपा ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर है। ममता बनर्जी पर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर तीखा हमला किया और उन पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंगलवार को धामी ने कहा कि बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है।
एक चैनल से बात करते हुए धामी ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वे भूल गए हैं कि आज का भारत 1947 का भारत नहीं है। जल्द ही लोग ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे। सोमवार को ओडिशा पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, “छह लोगों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। वे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले के समसेरगंज के जाफराबाद और बेतबोना गांवों में आगजनी और दंगे के मामलों में शामिल थे और घटना के बाद ओडिशा भाग गए थे।”

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु रोड रेज में नया मोड़, CCTV फुटेज में वायुसेना अफसर को मारपीट करते देखा गया, पुलिस ने एकतरफा हमले के दावे का खंडन किया

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने पूछा, ‘‘10 दिन हो गए हैं, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं आई हैं। अगर पीड़ित हिंदू समुदाय के नहीं होते तब भी क्या उनका रवैया ऐसा ही होता?’’ भाजपा नेता ने 11-12 अप्रैल की घटना के दौरान क्षतिग्रस्त या लूटे गए धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा, धर्म के प्रति सच्चा सम्मान सभी धर्मों का सम्मान करने में निहित है।’’

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

न धूप, ना इंतजार! सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें हरियाणवी आम-मिर्च का अचार; हर खाने को बनाए मजेदार

04 हरी सौंफ, सरसों, मेथी, जीरा, धनिया जैसे मसालों को सूखा भून लें. फिर इन्हें…

21 minutes ago

पहलगाम हमले की FIR में खुलासा, पाकिस्तानी हथियारों से हुई फायरिंग, NIA कर रही जांच

<p>पहलगाम हमले की FIR में खुलासा, पाकिस्तानी हथियारों से हुई फायरिंग, NIA कर रही जांच</p>…

21 minutes ago

क्या बड़ी रैली के लिए तैयार है शेयर बाजार? निफ्टी के किस लेवल से शुरू होगी असली तेजी? जानिए

शेयर बाजार का भविष्य वैसे तो किसी भी मालूम नहीं होता, मगर मार्केट से जुड़ा…

33 minutes ago

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

Image Source : PTI विग्नेश पुथुर मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 के सीजन…

37 minutes ago