Categories: मनोरंजन

Bhabhi Ji actress Shubhangi Atre’s ex-husband passed away | भाभी जी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति का निधन: 2 महीने पहले ही लिया था पीयूष पूरे से ऑफिशियल तलाक, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। पीयूष बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि उनके निधन का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

काम पर लौटीं शुभांगी अत्रे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीयूष पूरे लिवर सिरोसिस की समस्या से जूझ रहे थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। शुभांगी लंबे समय से पति से दूर रह रही थीं। ऐसे में उन्हें उनके निधन की खबर रिश्तेदारों के जरिए मिली है। एक्ट्रेस ने रविवार से शो भाभी जी घर पर हैं की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

बताते चलें कि शुभांगी अत्रे और पीयूष ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से कपल को एक बेटी आशी है। हालांकि साल 2023 में कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट देकर अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं, हालांकि बेटी की खातिर उन्होंने तलाक नहीं लिया था। दोनों साल 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे। 5 फरवरी 2025 को शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे का तलाक हुआ था।

दोबारा शादी नहीं करना चाहती शुभांगी अत्रे

एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने तलाक और दोबारा शादी करने पर बात की थी। उन्होंने कहा था, मैं तलाक के बाद बेहद आजाद महसूस कर रही हूं। लग रहा है जैसे कोई बोझ उतर गया। मैं अब दोबारा शादी नहीं करना चाहती, क्योंकि मेरी बेटी ही मेरी प्राथमिकता है। मेरी बहनों और दोस्तों ने मुझे दोबारा शादी करने की सलाह दी है, लेकिन मैं इस बारे में फिलहाल नहीं सोच रही हूं।

कौन थे शुभांगी के पूर्व पति पीयूष

पीयूष पूरे एक बिजनेसमैन थे। उन्होंने साल 2007 में नवभारत प्रेस लिमिटेड के लिए बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम किया था। आगे वो झारखंड और बिहार के नामी मीडिया हाउस में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर रहे। बीते लंबे समय से वो मीडिया हाउसेस के बिजनेस हेड थे।

बताते चलें कि शुभांगी अत्रे साल 2016 से भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी मनमोहन तिवारी का रोल प्ले कर रही हैं। उन्होंने शो से शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। इससे पहले वो शिल्पा को चिड़िया घर से भी रिप्लेस कर चुकी हैं।

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Mumbai Indians bowler Vignesh Puthur ruled out of ipl 2025 due to injury Raghu Sharma comes as replacement rr vs mi

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को मुकाबला होना है. इससे पहले मुंबई…

33 minutes ago

समर सेल में Ice Cream की तरह प‍िघला iPhone 15 का दाम, Rs 40,000 हुई कीमत; यहां से करें खरीदारी

iPhone Price Drop: जब भी आपके मन में iPhone खरीदने का ख्‍याल आता है, ये…

34 minutes ago

दिल्ली का ये स्ट्रीट मार्केट है सस्ती और स्टाइलिश शॉपिंग का हब, फिल्मी सितारे भी आते हैं यहां, जानें कीमतें

03 जैसे कि समर स्पेशल स्लीवलेस कॉटन की कुर्ती, ऑफिस वेयर शर्ट, पार्टी शर्ट, कोर्ट…

45 minutes ago

How to make aam papad|आम पापड़ बनाने की विधि: स्वादिष्ट और टिकाऊ रेसिपी.

Food Recipe, अगर आप भी आम के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद…

48 minutes ago