ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार की सुबह निधन हो गया। इसके बाद से पूरी दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। भारत में भी पोप फ्रांसिस के निधन पर राजनेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी और दुख व्यक्त किया। वहीं अब सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन तीनों तक भारत के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका कर रखा जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
दरअसल, गृह मंत्रालय (MHA) ने पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान के रूप में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। पोप फ्रांसिस का आज सोमवार की सुबह को निधन हो गया। ऐसे में उनके सम्मान के रूप में, पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान मंगलवार, 22 अप्रैल और बुधवार 23 अप्रैल को दो दिन का राजकीय शोक रहेगा। वहीं पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का अतिरिक्त राजकीय शोक भी रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान पूरे भारत में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके अलावा कोई आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।
बता दें कि पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, “परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।”
यह भी पढ़ें-
क्या फिर से सच हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी? पोप को लेकर कही थी ये बात
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
नई दिल्ली10 मिनट पहलेकॉपी लिंकस्कोडा इंडिया ने तकनीकी खराबी के कारण अपनी 25,772 गाड़ियों को…
प्रतिरूप फोटो IPL XKusum । May 1 2025 10:10PMरॉयल्स टीम की ये पिंक जर्सी फ्रेंचाइजी…
Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले…
Suryakumar Yadav Got Orange Cap: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की…
Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने सरेआम अपने प्यार का…
Image Source : INDIA TV ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने…