सफेद बाल हो जाएंगे काले, मेहंदी लगाने की जगह इस नेचुरल तरीके को जरूर ट्राई करके देखें

Image Source : FREEPIK
सफेद बालों से कैसे छुटकारा पाएं?

दादी-नानी के जमाने से नारियल के तेल को बालों के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल में कुछ चीजों को मिक्स कर अप्लाई करने से आप सफेद बालों को काला बना सकते हैं? कुल मिलाकर नारियल का तेल आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद बालों समेत कई हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स को दूर भगाने के लिए नारियल के तेल को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

कैसे बनाएं हेयर पैक?

सबसे पहले थोड़े से नारियल के तेल को हल्का गर्म कर एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून आंवला पाउडर डाल दीजिए। अगर आप चाहें तो नारियल के तेल में कुछ करी पत्तों को बॉइल करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों तरीकों के अलावा आप एक और तरीके को यूज कर सकते हैं। नारियल के तेल में भृंगराज पाउडर को मिक्स कर हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं। आपको सबसे पहले हेयर पैक को अपनी स्कैल्प और अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक से दो घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस तरह के नेचुरल हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आप इनमें से किसी भी एक तरीके को आजमाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे। इसके अलावा नारियल के तेल से बने ये हेयर पैक आपके बालों को पोषण देने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Lifestyle News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Rajat Sharma’s Blog | मोदी का Action होगा, Time भी हमारा होगा, Target भी हमारा होगा

Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। पहलगाम के…

13 minutes ago

बिपाशा बसु ने 1 ऑमलेट के लिए रोकी 3 घंटे तक शूटिंग, करण ग्रोवर ने दिखाए बड़े नखरे, 4 से 14 करोड़ पहुंचा मीका सिंह का बजट

नई दिल्ली. सिंगर और म्यूज़िक कंपोजर मीका सिंह ने जब वेब सीरीज ‘डेंजरस’ से निर्माता…

30 minutes ago

mika singh wanted to slap KRK once talked about sonu nigam giving him one rating

Mika Singh On KRK: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते…

42 minutes ago

As soon as Rajasthan Royals were out of the playoff race fielding coach Yagnik made a big statement

Rajasthan Royals Out From Playoff Race:  राजस्थान रॉयल्स की इस सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग…

49 minutes ago

How to make pudeena chatni| गर्मी में बनाएं पुदीने और प्याज की चटनी.

Last Updated:May 02, 2025, 12:53 ISTगर्मी में पुदीने और प्याज की चटनी बनाएं, जो ठंडक…

57 minutes ago

पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने का असर, एयरइंडिया को 600 मिलियन डॉलर नुकसान का अनुमान

Pakistan Airspace: पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है…

60 minutes ago