केएल राहुल ने इस मैच में यानी गुजरात के खिलाफ 14 गेंदों पर 28 रन की पारी 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ खेली। इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन छक्का और 4 चौके भी जड़े। राहुल ने इस एक छक्के के दम पर आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक यानी 200 छक्के भी पूरे किए। राहुल इस लीग में 200 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने जबकि ओवरऑल वो ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने।
केएल राहुल आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले रोहित, कोहली, धोनी, संजू और रैना ये कमाल क चुके हैं। रोहित इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक 258 पारियों में 286 छक्के लगाए हैं जबकि केएल राहुल ने 129 पारियों में 200 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 251 पारियों में 282 छक्के जड़े हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
286- रोहित शर्मा (258 इनिंग्स)
282- विराट कोहली (251 इनिंग्स)
260- एमएस धोनी (236 इनिंग्स)
216- संजू सैमसन (170 इनिंग्स)
203- सुरेश रैना (200 इनिंग्स)
200- केएल राहुल (129 इनिंग्स)
वहीं केएल राहुल आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। राहुल ने 129 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की जबकि क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और उन्होंने ये कमाल 69 पारियों में किया था। वहीं, आंद्रे रसेल दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने ऐसा 97 पारियों में किया था।
नई दिल्ली5 मिनट पहलेकॉपी लिंककल की बड़ी खबर HDFC और ICICI बैंक से जुड़ी रही।…
Hindi NewsJeevan mantraDharmAvdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Whatever We Do Not Like About Ourselves, We…
स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहलेकॉपी लिंकIPL-2025 में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर (एक दिन में…
नई दिल्ली1 घंटे पहलेकॉपी लिंकहर साल ₹514 लाख करोड़ से ज्यादा ठग रहे साइबर अपराधी।इंटरनेट…
नई दिल्ली. आईटी और टेक सेक्टर की कुछ बड़ी कंपनियों ने इस साल निवेशकों को…
नई दिल्ली17 मिनट पहलेलेखक: मुकेश कौशिककॉपी लिंकनया कानून 1983 के इमिग्रेशन एक्ट की जगह लेगा।केंद्र…