मलबे में अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे एक 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।
शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। हादसे की 4 फोटो देखें…
इमारत गिरते ही आस-पास धूल का गुब्बार बन गया, सीसीटीवी में समय शुक्रवार 2.39 का है।
घटना के बाद NDRF के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो अभी जारी है।
बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपना सामान रात को ही दूसरी जगह शिफ्ट करने लगें।
दबे लोगों को खोजने के लिए डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया है।
इसी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिरा है।
———————————–
बिल्डिंग गिरने की ये खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी,VIDEO:1970 में बनी थी, लोग बोले- ऐसा लगा जैसे ब्लास्ट हुआ
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में 5 जनवरी को 7 बजे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। यह बिल्डिंग काफी समय से खाली थी। इस वजह से हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके पास ही DC ऑफिस और नामी शोरूम स्थित है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग साल 1970 में बनी थी। यह बिल्डिंग शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। पूरी खबर पढ़ें…
किराना हिल्स, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में स्थित एक रणनीतिक सैन्य क्षेत्र…
Last Updated:May 16, 2025, 12:51 ISTDelhi capitals IPL: आईपीएल की दोबारा शुरुआत होने से पहले…
KRK On Muslims: फिल्म क्रिटिक केआरके हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं…
5 मिनट पहलेकॉपी लिंकसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (16 मई) को इस्कॉन बेंगलुरु और इस्कॉन मुंबई…
Last Updated:May 16, 2025, 12:39 ISTTurkey Celebi News: भारत ने तुर्की की कंपनी सेलेबी का…
मुंबई46 मिनट पहलेकॉपी लिंकएनएसई भारत का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है, जो मुंबई में स्थित है।…