Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (19 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: तुला राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है और वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में नई शुरुआत के योग बनेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (19 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
53 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

19 अप्रैल, शनिवार को मेष राशि के जो लोग के नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। तुला राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। मकर राशि के लोगों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आपका दिमाग साफ और समझदारी से भरा रहेगा। परिवार में किसी समस्या को हल करने के लिए आपको दृढ़ फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी से माहौल बेहतर होगा। व्यापार में योजनाओं को अच्छे से जांचने और सही फैसले लेने से सफलता मिलेगी। महिलाएं या परिवार की बुजुर्ग महिलाएं आज अहम भूमिका निभा सकती हैं। घर में शांति रहेगी, लेकिन किसी स्थिति में आपको सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।

करियर: प्रशासन, शिक्षा या कानूनी क्षेत्र में काम करने वालों को आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी राय और फैसलों को महत्व दिया जाएगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोग आज अच्छा मौका पा सकते हैं, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत काम आएगी। प्रेम: रिश्तों में बातचीत की कमी से परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथी से खुलकर बात करें और अपने विचार साफ-साफ रखें। अगर आप अकेले हैं, तो पुराने रिश्तों की यादें आपको नई शुरुआत से रोक सकती हैं। मौजूदा रिश्ते में किसी पुरानी बात को सुलझाने की जरूरत हो सकती है। साफगोई और समझदारी से रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य: साफ सोच और मानसिक स्थिरता के कारण आपकी शारीरिक हालत अच्छी रहेगी। फिर भी, मानसिक दबाव से सिरदर्द या तनाव हो सकता है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और संतुलित खाना खाएं। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

वृषभ – वन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आपका दिमाग तेज और साफ रहेगा। कोई पुरानी समस्या अचानक हल हो सकती है, जिससे राहत मिलेगी। परिवार में किसी पुरानी बात पर गंभीर बातचीत हो सकती है, लेकिन उसका हल भी निकलेगा। व्यापार में कोई नई जानकारी या प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद होगा। महिलाएं परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त रह सकती हैं। घर में शांति रहेगी, लेकिन किसी झगड़े को हल न करने से बात बिगड़ सकती है।

करियर: ऑफिस में किसी बड़े फैसले को लेकर आपको दिमागी उलझन हो सकती है। सोच-समझकर किए गए फैसले फायदा देंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। कामकाजी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पूरी तरह तैयार रहना होगा। प्रेम: रिश्ते में अचानक कुछ बातें सामने आ सकती हैं, जो भावनात्मक उलझन पैदा कर सकती हैं। साथी से बात करते समय सावधानी रखें, क्योंकि शब्दों का गलत मतलब निकल सकता है। अकेले लोग पुराने रिश्तों की कड़वी यादों को भूलकर नई शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य: ज्यादा दिमागी दबाव से पेट या पाचन की समस्या हो सकती है। समय पर आराम करें और ताजगी के लिए गहरी सांस लेने या ध्यान करने की आदत डालें। छोटी-मोटी सेहत की समस्या को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन – थ्री ऑफ वांड्स

आज नई संभावनाओं और विस्तार का दिन है। आपके प्रयासों का सही नतीजा मिलने की उम्मीद है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में एकजुटता और सहयोग रहेगा, और सभी एक-दूसरे की मदद करेंगे। व्यापार में विस्तार और नए मौके मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ पुराना प्रोजेक्ट अब आगे बढ़ सकता है। महिलाएं अपनी योजनाओं में बदलाव ला सकती हैं, और घर में अच्छे बदलाव की संभावना है। बच्चों को नई सीख और अनुभव मिल सकते हैं।

करियर: करियर में अब अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट बढ़ सकता है, जिससे सफलता का रास्ता खुलेगा। आप नई शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय सही है। नौकरी बदलने या ऊंचा पद पाने के मौके मिल सकते हैं। सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा, और आपकी रणनीति कामयाब होगी। किसी योजना को शुरू करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और अच्छा तालमेल रहेगा। साथी के साथ नए अनुभव और गतिविधियां साझा कर सकते हैं। आपका भरोसा और साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। भावनात्मक रूप से आप एक-दूसरे को समझ पाएंगे, जिससे रिश्ते में खुशी आएगी। स्वास्थ्य: आप शारीरिक रूप से सक्रिय और उत्साही महसूस करेंगे। हालांकि, ज्यादा काम से थोड़ी थकान हो सकती है। आराम और व्यायाम से सेहत बेहतर रहेगी। सही खानपान और नियमित दिनचर्या से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – द हर्मिट

आज का दिन आत्मचिंतन और अकेले समय बिताने का है। आपको अपने मन की आवाज सुनने का मौका मिलेगा, जिससे जीवन की कुछ अहम बातों पर सोच सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आपको कुछ समय अपने लिए चाहिए होगा। किसी पुरानी स्थिति पर विचार करने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपके अपने विचारों से कोई फैसला लेने में मदद मिलेगी, लेकिन दूसरों की सलाह भी लेना जरूरी है।

करियर: करियर में आपको अपनी छिपी हुई काबिलियत का अहसास हो सकता है। किसी खास प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को लेकर आप गहरे सोच में रह सकते हैं। नई दिशा या बदलाव के लिए समय सही है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सीनियर्स से सलाह मिल सकती है, लेकिन यह आपके विचारों से मेल खानी चाहिए। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, और आपको लग सकता है कि आप भावनात्मक रूप से अपने साथी से थोड़ा अलग हैं। इस समय अपनी भावनाओं पर सोचने की जरूरत है। अकेले लोग पुराने रिश्तों से बाहर निकलकर आत्मचिंतन कर सकते हैं। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें, क्योंकि इससे गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। ध्यान और योग से मन को शांति मिलेगी, और शारीरिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। थकान और आलस हो सकता है। मानसिक दबाव से बचने के लिए थोड़ा अकेले समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: स्लेटी, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह – टेन ऑफ वांड्स

आज जिम्मेदारियों और तनाव का दिन हो सकता है। आपको लगेगा कि आपके कंधों पर बहुत सारा बोझ है, जो मानसिक और शारीरिक रूप से थकान दे सकता है। परिवार में कुछ जटिल परिस्थितियां आ सकती हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। व्यापार में काम का दबाव रहेगा, लेकिन सही योजनाओं से इसे संभाला जा सकता है। घर में कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, जिसे हल करने में समय और मेहनत लगेगी।

करियर: करियर में आज काम का ज्यादा दबाव महसूस होगा। बड़ी परियोजनाओं और बाकी कामों को पूरा करने में मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मियों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न होगी, इसलिए अपनी योजनाओं पर ध्यान दें। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। प्रेम: रिश्तों में तनाव और झगड़े का माहौल हो सकता है। साथी से किसी बात पर असहमति हो सकती है, जिससे मन में तनाव रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर एक-दूसरे पर दबाव डालने से बचें। अकेले लोग पुराने रिश्तों की यादों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और मानसिक दबाव से कमजोरी महसूस हो सकती है। काम की अधिकता और तनाव से शरीर पर असर पड़ सकता है। यह समय आराम करने और खुद को तरोताजा करने का है। नियमित व्यायाम, संतुलित खाना और पर्याप्त नींद से सेहत ठीक रहेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या – थ्री ऑफ कप्स

आज खुशी, दोस्ती और सामाजिक रिश्तों का दिन है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी खुशी के मौके या समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में कोई पुराना प्रोजेक्ट सफल हो सकता है, और इससे अच्छे रिश्ते बनेंगे। महिलाएं अपनी मेहनत का फल पाएंगी, और घर में अच्छा माहौल रहेगा। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। यह समय नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने का है।

करियर: करियर में दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। टीम के साथ काम करने से सफलता मिलेगी और सामूहिक कोशिशों से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट में सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग अपनी टीम का नेतृत्व करते हैं, वे अच्छे परिणाम पाएंगे। प्रेम: रिश्तों में प्यार और खुशी का माहौल रहेगा। साथी के साथ मिलकर आप किसी खास पल को साझा करेंगे। पुराने रिश्तों और दोस्ती में नई ताजगी आएगी। अकेले लोग किसी पुराने दोस्त के साथ रोमांटिक रिश्ता शुरू कर सकते हैं, और इस रिश्ते में गहरी समझ बनेगी। आपसी बंधन मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप मानसिक रूप से खुश और शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे। खुशी और संतोष से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। फिर भी, बहुत ज्यादा उत्साह में थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – पेज ऑफ कप्स

आज भावनात्मक रूप से अच्छा दिन रहेगा। कोई खुशखबरी या नई शुरुआत आपके जीवन में आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य से प्यार और सहयोग मिलेगा, जो मन को सुकून देगा। रिश्तों में नयापन और रोमांस की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छे नतीजे दे सकती हैं। महिलाओं के लिए यह समय रचनात्मकता और आत्म-खोज का है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी घर का माहौल खुशहाल बनाएगी।

करियर: काम में रचनात्मकता और नए विचारों की मदद से सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके साथ सहयोग करेगा, जिससे आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके साथ गहरी बातचीत करेगा। प्यार में नयापन और रोमांस बढ़ेगा। अकेले लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से उन्हें आकर्षित करेगा। यह समय दिल से जुड़े रिश्तों को मजबूत करने का है। स्वास्थ्य: सेहत में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। पुराने तनाव को भूलकर आप हल्का महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से भी आप बेहतर रहेंगे। सही खाना और पर्याप्त आराम से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक – पेज ऑफ पेंटाकल्स

नई शुरुआत और मौकों से भरा दिन है। आपके प्रयासों का फल मिल सकता है, और भविष्य में कोई अच्छा मौका आ सकता है। परिवार में स्थिरता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत और लगन से हालात और बेहतर हो सकते हैं। व्यापार में नई योजना या निवेश का विचार आ सकता है, जो फायदेमंद होगा। यह समय सीखने और नए क्षेत्र में कदम रखने का है। महिलाएं या घर के बुजुर्ग किसी पैसे से जुड़े मामले में आपकी मदद कर सकते हैं।

करियर: नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी लेने का विचार मन में आएगा। यह समय आत्मनिर्भरता बढ़ाने का है और आपको अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा। योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता आएगी, और दोनों साथी एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। रिश्ते में ज्यादा उथल-पुथल नहीं होगी, बल्कि आपसी भरोसा और सहयोग से रिश्ता मजबूत होगा। अकेले लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो रिश्ते को गंभीरता से लेना चाहता हो। भावनाओं में स्थिरता रहेगी, और आप साथी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य: आराम करने का समय निकालें। नियमित व्यायाम और सही खानपान से सेहत बेहतर रहेगी। शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं होगी। मानसिक हालत भी संतुलित रहेगी। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 7

धनु – किंग ऑफ कप्स

आज भावनात्मक रूप से संतुलित और शांत दिन रहेगा। आपकी समझदारी और संयम से घर और काम दोनों जगह माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में कोई समस्या हल हो सकती है, और आप सभी को साथ लेकर चलने में कामयाब होंगे। व्यापार में किसी अहम फैसले के लिए आपको ठंडे दिमाग से सोचना होगा, और आपकी समझदारी सही रास्ता दिखाएगी। महिलाएं परिवार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

करियर: करियर में आज आपकी समझदारी और अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा। सीनियर्स आपके विचारों की तारीफ करेंगे। अगर आप नेतृत्व की भूमिका में हैं, तो आप एक मार्गदर्शक की तरह काम करेंगे। आपकी सलाह टीम के लिए बहुत कीमती होगी। प्रेम: आपके पास अपने साथी के लिए काफी समय और भावनाएं होंगी। साथी के साथ बातचीत में आप उनकी भावनाओं और विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। अकेले लोग किसी शांत और विचारशील व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में स्थिरता और प्यार लाएगा। रिश्तों में भरोसा और आपसी समझ से मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और मानसिक शांति सेहत के लिए फायदेमंद होगी। कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक दबाव से बचने के लिए खुद को आराम देना जरूरी है। नियमित व्यायाम और संतुलित खाना सेहत को बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग: गहरा हरा, भाग्यशाली अंक: 2

मकर – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आज मेहनत और अनुशासन का दिन है। आपके प्रयासों का असर धीरे-धीरे दिखेगा, लेकिन इसके लिए लगातार मेहनत जरूरी है। परिवार में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है, जिससे हालात स्थिर होंगे। व्यापार में किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का विचार आ सकता है, और इसमें सफलता मिल सकती है। महिलाएं किसी नई योजना को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। घर में शांति और संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी।

करियर: दिनभर की मेहनत से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन यह धीमी गति से होगा। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और सहकर्मी आपकी तारीफ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लगन से काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक रूप से थोड़ा समय और ध्यान देना होगा। साथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए आपकी मेहनत और भरोसा जरूरी रहेगा। अकेले लोग किसी पुराने दोस्त के साथ रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। स्वास्थ्य: दिनचर्या में छोटे बदलाव से ताजगी महसूस होगी। व्यायाम और अच्छा खाना सेहत को बनाए रखेगा। तनाव से बचने के लिए अपने काम को धीरे-धीरे और सही तरीके से करें। आराम और पर्याप्त नींद से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज विश्राम और मानसिक शांति का दिन है। आपको लग सकता है कि थोड़ी राहत की जरूरत है, इसलिए खुद को आराम देने का समय निकालें। परिवार में किसी समस्या का हल हो सकता है, लेकिन इसे सुलझाने के लिए धैर्य और समय चाहिए। व्यापार में किसी पुराने फैसले पर फिर से सोच सकते हैं, और बेहतर दिशा के लिए आराम से विचार करेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा, और आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। यह समय मानसिक ऊर्जा को तरोताजा करने का है।

करियर: इस समय काम से थोड़ी राहत लेना जरूरी है ताकि आप सही दिशा में सोच सकें। अगर आप तनाव में हैं, तो एक कदम पीछे हटकर आराम करें। करियर के अगले कदम को ठंडे दिमाग से सोचने का समय मिलेगा। काम में थोड़ी गति कम हो सकती है। प्रेम: रिश्तों में आज थोड़ी दूरी या शांत समय रहेगा। आप और आपका साथी ज्यादा बातचीत न करके अपने-अपने विचारों में समय बिता सकते हैं। अकेले लोग इस समय खुद को समझने और अपने मन की सुनने में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में तालमेल और समझ बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य: ज्यादा थकान महसूस हो सकती है, इसलिए शरीर को आराम देना जरूरी है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखते हुए पर्याप्त नींद और सही खाना लें। भाग्यशाली रंग: गहरा गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

मीन – टू ऑफ वांड्स

आज नए मौकों की तलाश और आत्मनिर्भरता का दिन है। आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, और किसी नए रास्ते पर चलने का विचार कर सकते हैं। परिवार में तालमेल रहेगा, लेकिन आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना होगा। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन फैसला लेने से पहले हर पहलू पर सोचना जरूरी है। घर का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ पुरानी बातों पर सोचने का समय आएगा।

करियर: किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी के बारे में सोचेंगे, जो भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है। यह समय जोखिम लेने का है, लेकिन अपने फैसलों पर भरोसा रखना होगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी, बस थोड़ा धैर्य रखें। प्रेम: रिश्तों में आज एक नई दिशा मिल सकती है। साथी के साथ भविष्य को लेकर बात करें और नए लक्ष्यों पर विचार करें। अकेले लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। यह समय प्यार में नई शुरुआत और भावनाओं को जाहिर करने का है। स्वास्थ्य: किसी नए व्यायाम या फिटनेस रूटीन को शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। ध्यान और योग से भी फायदा होगा। शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

20 रुपये मिलता है स्वादिष्ट छोला-भटूरा,लोग 4 घंटे में चट कर जाते हैं 250 प्लेट

Delicious Chole Bhatura: देश में तमाम युवा ऐसे हैं जो रोजगार की तलाश में इधर-उधर…

18 minutes ago

Skype will shut down May 5 know why Microsoft took such big decision and what will happen paid users

अगर आप भी Skype के पुराने यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए एक बड़ा…

47 minutes ago

आर माधवन ने स्कूल इतिहास में असमान प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल.

Last Updated:May 02, 2025, 08:19 ISTआर माधवन ने पाठ्यक्रम में मुगलों के इतिहास से जुड़े…

1 hour ago