Categories: Uncategorized

मुंबई हिंदी न्यूज,एक बार सड़क बनेगी तो 25 साल चलेगी…एकनाथ शिंदे ने मुंबई की सड़कों को लेकर किया ‘गडकरी’ जैसा वादा – bmc rcc road project eknath shinde promises pothole free mumbai roads for 25 years know all

मुंबई: मुंबई की सड़कों की गुणवत्ता को सुधारने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। मंगलवार को मुंबई में सड़कों को पक्का (आरसीसी) किए जाने का निरीक्षण करने के दाैरान एकनाथ शिंदे ने लोगों से बड़ा वादा किया है। उन्होंने 25 सालों तक मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। शिंदे ने कहा कि कंक्रीटीकरण का काम भी जारी रहेगा। इस पूरे काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों के खिलाफ सख्त जांच की जाएगी।
नहीं होगा कोई गड्ढा
एकनाथ शिंदे ने कहा कि 25 साल तक कोई रिपेयरिंग नहीं करनी होगी। कोई गड्ढा नहीं होगा। मुंबई में अभी 400 किलोमीटर सड़क का कंक्रीटीकरण हो रहा है। इस काम को पूरा करने के लिए 31 मई की डेडलाइन है। प्रथम चरण में शुरू की गई 700 सड़कों में से 260 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। दूसरे चरण में 1,421 सड़कों पर काम शुरू किया गया है, जिनमें से 56 का काम पूरा हो चुका है। शहर भर में कई और हिस्सों का काम आंशिक रूप से पूरा हो चुका है। शिंदे ने मंगलवार को बीएमसी के आयुक्त के अलावा दूसरे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
क्या बोले सीएम शिंदे?
डिप्टी सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि सीमेंट कंक्रीट सड़कें मुंबई की गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान हैं। उन्होंने कहा कि इन पर 25 से 30 साल की गारंटी होती है। कोई भी सड़क अनावश्यक रूप से नहीं खोदी जाएगी और हम इस मानसून में सुनिश्चित करेंगे कि सड़क पर कोई गड्ढा न हो। अब तक खराब गुणवत्ता वाले काम के लिए ठेकेदारों पर 3.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सड़क कंक्रीटीकरण पहल 2023 में शिंदे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान शुरू हुई। यह उनकी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। आरसीसी सड़कों के निर्माण के इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल की निगरानी का काम आईआईटी बॉम्बे को सौंपा गया है।

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

cid actor parth samthaan to get marry soon says will be a love marriage do not want to regret | 40 की उम्र के बाद शादी करके पछताना नहीं चाहते CID एक्टर, बोले

Parth Samthaan On Marriage Plans: टीवी एक्टर पार्थ समथान ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2'…

19 minutes ago

How to Check Paneer Adulteration: 5 टिप्स से करें घर बैठे असली-नकली पनीर की पहचान

Last Updated:May 03, 2025, 22:30 ISTHow to Check Paneer for Adulteration: कई बार आप मार्केट…

28 minutes ago

कौन हैं रोमारियो शेफर्ड? जिनका नाम सुनते ही कांप जाएंगे खलील अहमद, 14 गेंद में CSK को किया तहस-नहस

Romario Shepherd: वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर दुनियाभर के क्रिकेट…

34 minutes ago

Eating Tips: 24 घंटे में कितनी बार भोजन करना चाहिए?

1/8: खाना शरीर की जरूरत है। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि हमारे…

43 minutes ago