7 मिनट पहले
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मां बीते कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निकल चुका है।
किम फर्नांडिस का अंतिम संस्कार आज मुंबई में ही होगा।
जैकलीन फर्नांडिस मां को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं।
किम फर्नांडिस के निधन के समय जैकलीन के पिता हॉस्पिटल में ही मौजूद थे।
कई दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं
24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत लगातार क्रिटिकल बनी हुई थी।
जैकलीन मां के एडमिट होने के बाद स से ही काम से ब्रेक लेकर लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। कई मौकों पर उन्हें हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था।
मां की तबीयत बिगड़ने पर छोड़ा था आईपीएल इवेंट
जैकलीन फर्नांडिस को कुछ समय पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्मेंस देनी थी। उनकी परफॉर्मेंस 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच हुए मुकाबले की ओपनिंग में होनी थी। इसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन मां को हार्ट स्ट्रोक आने के बाद जैकलीन ने आईपीएल में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था।
जैकलीन की मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे सलमान खान
एक हफ्ते पहले सलमान खान भी जैकलीन फर्नांडिस की मां किम से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। दोनों साथ में जल्द ही किक 2 में नजर आने वाले हैं।
2022 से तबीयत बिगड़ी हुई रहती थी
जैकलीन फर्नांडिस की मां को साल 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक हुआ था। उस समय उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। बताते चलें कि किम फर्नांडिस मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलीन वर्क कमिटमेंट के चलते भारत में रह रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस ने कुछ समय पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में मां पर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘वह हमेशा मेरे हर काम के लिए बहुत हौसला अफजाई करने वाली रही हैं। मगर जब कभी मैं ट्रैक से इधर-उधर हुई हूं, तो उसे नोटिस करने वाली भी सबसे पहली शख्स वहीं रहती हैं। वो अक्सर मुझे बता कर सावधान करती रहीं हैं।’
‘हमारी पसंद में अलगाव होना मुश्किल है क्योंकि हम जुड़वां बच्चों की तरह हैं। हम एक ही चीज से प्यार करते हैं खासकर खाना और कविताएं। यहां तक कि हमारी नापसंद भी काफी मिलती-जुलती है।’
पापा से जब भी मेरी बहस होती थी, मां उन्हें समझाती थीं
जैकलीन ने इंटरव्यू में कहा था, ‘पापा का अगर मेरे साथ कुछ टकराव भरा होता था तो अक्सर मेरी मां मेरे पापा को समझाती थीं, क्योंकि उनका कम्युनिकेशन स्किल अमेजिंग है। तो दोनों ही सूरत में मेरी मां की चलती थी। मैं अगर पर मां कोई किताब लिखूं तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ होगा मेरी मां को इंडियन कुर्तियां बहुत पसंद हैं। मैं उनकी कुर्ती इंडिया से लाया करती हूं, वो उन्हें बेहद पसंद आती हैं।’
एयर होस्टेस थीं जैकलीन की मां किम
जैकलीन की मां किम फर्नांडीज मलेशिया की नागरिक थीं। वो एयर होस्टेस रह चुकी हैं। किम ने एलरॉय फर्नांडीज से शादी की जो एक श्रीलंकाई बिजनेस मैन हैं। जैकलीन के साथ उनके 4 बच्चे हैं।
Source by [author_name]
Hyderabad Best Tea Points : हैदराबाद अपनी बिरयानी और चारमिनार के लिए दुनियाभर में फेमस…
Last Updated:May 04, 2025, 13:23 IST32 वर्षीय CEO, जो रोजाना मैराथन दौड़ते थे, अचानक हार्ट…
Hindi NewsCareerUPSSSC PET 2025 Notication Out Applications Will Be Accepted Till 27th July, Exam Will…
Pakisatani Politician Viral Video: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सांसद शेर अफजल…
दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में गिने जाने वाले वॉरेन बफे (Warren Buffet) ने आखिरकार…
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रोजाना जांच के दौरान नए नए तथ्य…