2 घंटे पहले
सलमान खान अपनी मच अवेटेड अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी फिल्म नो एंट्री को लेकर बात की। एक्टर ने कहा कि वह फिर से नो एंट्री जैसी कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं।
नो एंट्री और रेडी जैसी कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं सलमान
सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इवेंट में एक्टर ने फिर से नो एंट्री जैसी कॉमेडी फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनको किसी कॉमेडी फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। सलमान ने कहा, ‘नो एंट्री और रेडी जैसी कॉमेडी फिल्में ही नहीं बन रही हैं, जबकि अच्छी स्क्रिप्ट बहुत जरूरी होती है।’
साल 2005 में रिलीज हुई थी ‘नो एंट्री’
फैंस का रिएक्शन सामने आया
सलमान खान की इस बात पर अब फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, ‘नो एंट्री- 2 का क्या हुआ?’ तो दूसरे ने लिखा, ‘क्या सलमान ने खुद ही फिल्म को मना कर दिया?’ साथ ही कुछ फैंस उन्हें खुद कॉमेडी फिल्म बनाने की एडवाइस दे रहे हैं।
20 साल पहले रिलीज हुई थी नो एंट्री
20 साल पहले आई ‘नो एंट्री’ को आज भी काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग फिर से ऐसी फिल्म की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्म बनाओ, आज भी इसे देखकर खूब हंसी आती है।
नो एंट्री- 2 में नहीं है पुरानी स्टार कास्ट
नो एंट्री की रिलीज के 20 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। लेकिन इस बार फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु देखने को नहीं मिलेंगे। मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट को पूरी तरह से बदल दिया गया है। नो एंट्री साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर नजर आएंगे
नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आएंगे। हालांकि, अब तक फिल्म की हीरोइनों के नाम सामने नहीं आए हैं। नो एंट्री- 2 में पुरानी स्टार कास्ट को नहीं रखने के कारण भी फैंस ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद बोनी कपूर ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने ‘नो एंट्री 2’ के लिए पुरानी कास्ट को लेने की कोशिश की थी। लेकिन यह पॉसिबल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, ‘जो लोग फिल्म की कहानी सुन रहे हैं, उन्हें यह ‘नो एंट्री’ से भी अच्छी लग रही है।’
सीक्वल साल 2025 में दिवाली पर रिलीज हो सकता है
बोनी कपूर ने बताया था ‘हमने फिल्म की रिलीज डेट तय कर ली है। यह फिल्म साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। बता दें, ‘नो एंट्री’ ने 20 साल पहले 20 करोड़ के बजट में 74 करोड़ की कमाई की थी।
30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म सिकंदर
वहीं बात करें सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर की तो इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को ए. आर. मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने आमिर की 2008 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी का भी निर्देशन किया था। फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Source by [author_name]
Hindi NewsBusinessBusiness news update share market gold silver petrol diesel Pakistan Defense Budget loan Moneyनई…
Hindi NewsJeevan mantraJyotishAaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (19 May…
Hindi NewsCareerOptions Other Than NEET After 12th; Where Will You Get A Job If You…
Hindi NewsJeevan mantraDharmAvdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Difficulties Bring New Opportunities, So One Should Not…
दिल्ली25 मिनट पहलेकॉपी लिंकIPL-18 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10…
27 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्रकॉपी लिंकआज नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।आज…